Friday, March 28, 2025
HomeInternationalआखिर क्यों गिरफ्तार हुए ISI के पूर्व चीफ फैज हामिद?

आखिर क्यों गिरफ्तार हुए ISI के पूर्व चीफ फैज हामिद?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ISI के पूर्व चीफ फैज हामिद गिरफ्तार क्यों हुए हैं! दरअसल, हाल ही में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कई सवाल खड़े करता है! जानकारी के लिए बता दे कि पाकिस्तानी सेना ने आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को गिरफ्तार किया है। इमरान खान के शासनकाल में फैज हामिद को पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता था। हालांकि, उनकी सरकार गिरते ही फैज हामिद के बुरे दिन शुरू हो गए। एक वक्त ऐसा भी आया, जब फैज हामिद को रिटायरमेंट से पहले ही इस्तीफा देना पड़ा। इमरान खान अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में फैज हामिद को अगला सेना प्रमुख बनाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इसका विरोध किया था और मुल्ला जनरल के नाम से मशहूर असीम मुनीर के नाम को आगे बढ़ाया। बाद में इमरान खान की सरकार गिर गई और उसके बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे शहबाज शरीफ ने असीम मुनीर को सेना प्रमुख नियुक्त कर दिया था।पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन, आईएसपीआर ने अपने बयान में कहा है कि फैज हामिद की गिरफ्तारी पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए की गई है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा है कि फैज हामिद के खिलाफ शिकायतों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच की गई थी। बयान में आगे यह भी कहा गया है कि फैज हामिद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। बता दें कि सेना ने कहा है कि फैज हामिद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले भी साबित किए गए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई है।

फैज हामिद पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड तीन सितारा जनरल हैं। जानकारी के लिए बता दे कि फैज हामिद 2019 से 2022 तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख रहे हैं। वह आईएसआई के 24वें डायरेक्टर जनरल थे। सेना में भर्ती होने के बाद फैज हमीद को बलूच रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के 16वीं इन्फैंट्री डिवीजन पानो अकील के जीओसी के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को समय से पहले रिटायर होने से पहले पेशावर में XXXI कोर के कमांडर के रूप में अंतिम बार कार्य किया था।

आपको बता दें कि फैज हामिद का जन्म चकवाल के लतीफाल गांव में हुआ था। उन्होंने 1987 में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में प्रवेश लिया। उन्होंने कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, क्वेटा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और पाकिस्तानी सेना की बलूच रेजिमेंट में कमीशन हुए। बता दें कि उनके तीन भाई हैं, सरदार सिकंदर हयात, सरदार नजफ और सरदार खिजर। उनके भाई सिकंदर हयात की 2016 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जबकि उनके भाई सरदार नजफ हमीद अपने गृहनगर में भूमि राजस्व अधिकारी हैं। फैज हमीद का परिवार चकवाल से ताल्लुक रखता है, जो पाकिस्तानी सेना के सैन्य कमांडरों को जन्म देने के लिए जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments