Home Uncategorized वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत

0
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत

नई दिल्ली। राष्र्कपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन प्रांगण में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गर्मजोशी के साथ पारंपरिक स्वागत किया। श्री तो लाम मंगलवार को तीन दिन की भारत यात्रा पर आए थे। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर श्रीमती मुर्मु और श्री मोदी ने श्री तो लाम का स्वागत किया। इस अवसर पर वियतनाम के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में श्री तो लाम विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले। श्रीमती मुर्मु और श्री मोदी ने भी वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। वियतनाम के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट भी जाएंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। शाम को उनका राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है। श्री तो लाम ने कल शाम यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, “एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के महासचिव और राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी व्यापक सामरिक साझेदारी को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here