HomeTodays Newsइंदिरापुरम के साया गोल्ड एवेन्यू में ₹22 करोड़ में बिका लग्जरी पेंटहाउस

इंदिरापुरम के साया गोल्ड एवेन्यू में ₹22 करोड़ में बिका लग्जरी पेंटहाउस

39वीं और 40वीं मंजिल पर स्थित डुप्लेक्स पेंटहाउस में जापानी डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं का संगम

दिल्ली-एनसीआर। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड एवेन्यू में एक कारोबारी दंपत्ति ने ₹22 करोड़ में लग्जरी डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है। 39वीं और 40वीं मंजिल पर स्थित यह पेंटहाउस 7,635 वर्ग फुट में फैला है। इसमें पांच बेडरूम और 2,690 वर्ग फुट का निजी टेरेस है। इसकी कीमत में प्रॉपर्टी के साथ इंटीरियर, फर्नीचर और अन्य फिटिंग भी शामिल हैं।

आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी JAM Infosystems की मैनेजिंग डायरेक्टर मेघा गौर और उनके पति रवि आर्य इस पेंटहाउस के मालिक हैं। इसका इंटीरियर नोएडा की कंपनी इनोव आर्च के उदय विश्नोई ने तैयार किया है। जापानी शैली में डिजाइन किए गए निजी टेरेस के साथ इसमें आयातित प्रीमियम सामग्री और स्मार्ट होम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

मेघा गौर ने बताया कि लोकेशन, आधुनिक सुविधाएं, निजी टेरेस और दिल्ली-एनसीआर के मनोरम दृश्य इस पेंटहाउस को चुनने की प्रमुख वजह रहे। उन्होंने कहा कि साया गोल्ड एवेन्यू में यह उनकी दूसरी प्रॉपर्टी है। इससे पहले खरीदे गए उनके अपार्टमेंट के निवेश मूल्य में भी लगभग चार गुना वृद्धि हुई है।

साया ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विकास भसीन के अनुसार, परियोजना में अब तक 1,600 से अधिक परिवार रह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लॉन्च के बाद से यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में लगभग चार गुना बढ़ोतरी हुई है। परियोजना में करीब 80 हजार वर्ग फुट का क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, पार्टी हॉल, इनडोर गेमिंग, हाई-स्पीड लिफ्ट और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments