HomeEditor Pickबंगाल में फिर सियासी हिंसा: सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ...

बंगाल में फिर सियासी हिंसा: सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। शुभेन्दु अधिकारी के निजी सचिव की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुभेन्दु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या 24 परगना के मध्यमग्राम में कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ रात करीब 10:20 बजे विधानसभा का काम खत्म कर अपनी SUV से माइकलनगर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में एक बिरयानी दुकान के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक चारपहिया वाहन आकर रुक गया।

बताया जा रहा है कि तभी दो बाइक पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचे और गाड़ी के पास आकर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments