भारत की स्टार निशानेबाज़ ईशा सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में इतिहास रच दिया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ईशा ने 43/50 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
ईशा के इस शानदार प्रदर्शन ने दक्षिण कोरिया की किम ये-जी के पुराने विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि से भारतीय शूटिंग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है।

भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24-शॉट फाइनल में 242.3 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके साथ हरियाणा के ही शिवा नरवाल ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और 241.7 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चीन के झांग चांगहोंग ने रोमांचक मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर बाज़ी मारी।
म्यूनिख में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 से 31 मई तक चलेगी। इसमें दुनिया के 85 देशों के 700 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

