HomeIndian Newsसंयुक्त सैन्य नेतृत्व को नयी दिशा देकर विदा हुए जनरल अनिल चौहान

संयुक्त सैन्य नेतृत्व को नयी दिशा देकर विदा हुए जनरल अनिल चौहान

नई दिल्ली। देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अपने गौरवशाली सैन्य कार्यकाल को विराम देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को अलविदा कह दिया। चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने सेना की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई दिल्ली, स्थित साउथ ब्लॉक में जनरल अनिल चौहान को त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पचक्र समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से सैन्य सेवा को विदाई दी।

मीडिया से अपनी वार्ता में जनरल चौहान ने अपने कार्यकाल को संतोषजनक और शानदार बताया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता एवं सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों से उन्हें संतुष्टि है।

30 मई को एन.एस. राजा सुब्रमणि नये चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त युद्धक क्षमता और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments