Home National News NEET-UGC 2026 पेपर लीक मामले पर हाई लेवल बैठक, परीक्षा सुरक्षा को लेकर मंथन

NEET-UGC 2026 पेपर लीक मामले पर हाई लेवल बैठक, परीक्षा सुरक्षा को लेकर मंथन

0
NEET-UGC 2026 पेपर लीक मामले पर हाई लेवल बैठक, परीक्षा सुरक्षा को लेकर मंथन

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर NEET-UGC 2026 पेपर लीक मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह समेत प्रधानमंत्री कार्यालय से बड़े अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में NEET परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की चूक न हो और पूरी कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से संचालित की जाए।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, डिजिटल सुरक्षा और प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार किया गया। सरकार ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाना प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here