HomeIndian Newsबीजेपी ने संगठन में भरी नयी ऊर्जा, चार राज्यों में नयी नियुक्तियां

बीजेपी ने संगठन में भरी नयी ऊर्जा, चार राज्यों में नयी नियुक्तियां

बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नये प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी का यह कदम आने वाले चुनाव और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

दिल्ली भाजपा की कमान अब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता हर्ष मल्होत्रा के हाथों में होगी। पार्टी ने वीरेंद्र सचदेवा की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की राजनीति और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ वाला नेता माना जाता है। केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व को निभाया है।

हरियाणा में भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता पर भरोसा जताया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को भी बड़ा संदेश दिया है। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अर्चना गुप्ता को कार्यकर्ताओं से जोड़ने और संगठन विस्तार में माहिर माना जाता है। वो हरियाणा बीजेपी में प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं और वो रेडियोलॉजिस्ट हैं

पंजाब भाजपा की कमान केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी गई है। बरनाला से दो बार विधायक रह चुके ढिल्लों पंजाब की राजनीति में विकासवादी चेहरे के रूप में पहचान रखते हैं। उद्योग जगत में भी उनकी मजबूत पहचान है। भाजपा को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंजाब में संगठन को नयी मजबूती मिलेगी।

वहीं त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने उन्हें राज्य में संगठन को और धार देने का कार्यभार दिया है।

बीजेपी का यह फेरबदल सिर्फ चेहरे बदलने तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे 2027 और आगे के चुनावी समीकरणों को साधने की तैयारी पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments