Home National News अप्रैल महीने में कौन-कौन से दिन रह सकती है छुट्टियां?

अप्रैल महीने में कौन-कौन से दिन रह सकती है छुट्टियां?

0
अप्रैल महीने में कौन-कौन से दिन रह सकती है छुट्टियां?

अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही नया वित्तीय वर्ष भी लागू हो गया है। इस महीने बैंकों में छुट्टियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार, अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

अगर दिल्ली NCR की बात करें, तो यहां नियमित साप्ताहिक छुट्टियों (शनिवार-रविवार) के अलावा कुछ विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले से प्लान करना बेहतर रहेगा।

अप्रैल में संभावित बैंक छुट्टियां:

1 अप्रैल – वार्षिक खाते बंद करने की प्रक्रिया, 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे, 5 अप्रैल – रविवार, 11 अप्रैल – दूसरा शनिवार, 12 अप्रैल – रविवार, 14 अप्रैल – डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, 19 अप्रैल – रविवार, 20 अप्रैल – अक्षय तृतीया (कुछ क्षेत्रों में), 25 अप्रैल – चौथा शनिवार, 26 अप्रैल – रविवार

इस तरह, कुल मिलाकर अप्रैल में कई दिन बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।इसलिए, यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की इस सूची को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाना समझदारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here