HomeIndian Newsवीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री, 64 साल बाद पूरी कैबिनेट...

वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री, 64 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ

तिरुवनंतपुरम, 18 मई। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट ने भी एक साथ शपथ ली, जो राज्य के राजनीतिक इतिहास में 64 साल बाद देखने को मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद ग्रहण के लिये शुभकामनायें प्रेषित की साथ ही कहा कि केंद्र सरकार उनकी सरकार को विकास के लिये सहयोग करेगी।

इससे पहले वर्ष 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आर शंकर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। हालांकि उनकी सरकार 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद गिर गई थी। ऐसे में वीडी सतीशन के नेतृत्व में बनी नई सरकार को कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

6 बार के विधायक वीडी सतीशन ने सबसे पहले मलयालम भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मंच पर मौजूद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का मिले कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल अर्लेकर के आगमन के बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर तथा कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

नई सरकार में कांग्रेस ने कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण पूरा होने के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का औपचारिक चुनाव कराया जाएगा। वहीं राज्यपाल का नीतिगत अभिभाषण 29 मई को निर्धारित किया गया है। नई सरकार 5 जून तक राज्य का बजट पेश कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments