HomeState Newsवन महोत्सव-2026 की शुरुआत, 'पीपल फॉर पीपल' अभियान के तहत विकसित होगी...

वन महोत्सव-2026 की शुरुआत, ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के तहत विकसित होगी ‘पीपल सिटी’: सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इस क्षेत्र को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की योजना पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी एक-एक पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रकृति संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में शुरू हुए इस अभियान के तहत पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार ने 2.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे पार करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां भी संभव हो, हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत हो सके।

इस दौरान शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग जल्द ही प्रदर्शनकारी शिक्षकों से संपर्क करेगा और उनकी समस्याओं को सुनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments