गर्मियों के मौसम में इन ऋतु फल को अपनायें स्वाद के साथ सेहत भी बनायें।
गर्मियों के मौसम में तरबूज सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन A, विटामिन C और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तरबूज में लाइकोपीन, कैरोटीनॉयड और कुकुर्बिटासिन-E जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। लाइकोपीन दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद है तरबूज को दिल के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि लाइकोपीन प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
गर्मियों में मिलने वाले रसीले फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
1. आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
2. अंगूर
अंगूर विटामिन C और विटामिन A से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है।
3. संतरा
संतरा विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इसमें फाइबर, जिंक और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं।
4. जामुन
गर्मियों में जामुन खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। जामुन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी लाभकारी माना जाता है, इसके अलावा जामुन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
5. फालसा
फालसा गर्मियों का बेहद ठंडा और ताजगी देने वाला फल माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। फालसा शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है और लू लगने के खतरे को कम कर सकता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ थकान दूर करने में भी सहायक माना जाता है। गर्मियों में फालसे का शरबत शरीर को तुरंत तरोताजा कर देता है।
6. सेब
सेब हर मौसम में फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद करता है। सेब में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से सेब खाने से शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है।
7. चीकू
चीकू स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। गर्मियों में चीकू खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक माना जाता है। चीकू में मौजूद विटामिन्स त्वचा को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
गर्मियों में इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप खुद को फिट, एनर्जेटिक और हेल्दी रख सकते हैं।

