

आज मन्ना डे का जन्मदिवस है । उनका पूरा नाम प्रबोधचन्द्र डे था। कोलकाता में जन्में मन्ना डे ने हिंदी सिनेमा में भारतीय क्लॉसिकल संगीत को सिनेमा की मुख्यधारा से जोड़ा। अपने पांच दशक के गायिकी के करियर में उन्होंने 3500 से अधिक गाने गाए। उनके गाये गीत इतने अलग और विशेष होते थे कि श्रोता आज भी नहीं भूले। हिंदी के इतर इन्होंने 14 अलग अलग भारतीय भाषाआ में गीत गाये। मन्ना डे शास्त्रीय संगीत में पारंगत थे। उन्हें कई पुरष्कार मिले 1971 में पदमश्री , 2005 में पदमभूषण और 2007 में दादा साहब फॉल्के पुरष्कार से सम्मानित किया गया। कोलकाता में 1909 में जन्में मन्ना डे की आवाज इतनी मधुर इतनी विशेष और अलग थी कि फिल्म निर्माता गीतों की विशिष्टता के लिए उन्हें चुनते।
आजा सनम मधुर चांदनी में हम़ ,चलत मुसाफिर मन मोह लिया रे, जिंदगी कैसी है पहेली हाय, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेगें , इन गीतों की मधुरता , मन्ना डे की आवाज से है इनकी पहचान मन्ना डे से है। मन्ना डे, आपके गाये गीत हमें आपको भूलने नहीं देंगे।

