HomeEditor Pickशुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ को दी गई अंतिम विदाई, पैतृक...

शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ को दी गई अंतिम विदाई, पैतृक गांव में हुई अंत्येष्टि

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ का गुरुवार रात को पूर्व मेदिनीपुर जिले के उनके पैतृक गांव कुलुपा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को घर से सौ मीटर की दूरी पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बाद में उसे घर के भीतर उनकी मां के पास ले जाया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आंखों से विदाई दी। चंद्रनाथ रथ पहले भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके थे, इसलिए उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया था। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। भीड़ के बीच “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए गए। इस घटना पर शुभेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार देररात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी थी। घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, अग्निमित्रा पॉल सहित राज्य भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे तृणमूल समर्थित बदमाशों का हाथ है। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया है। गुरुवार को ही पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments