मुंबई । अपने बेबाक अंदाज, बोल्ड व्यक्तित्व और सोशल मीडिया पर वायरल मौजूदगी के लिए चर्चित अभिनेत्री एवं रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि उन्हें आगामी रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ के संभावित प्रतियोगियों में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो खुशी मुखर्जी और न ही शो के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।
खुशी मुखर्जी का नाम सामने आते ही रियलिटी शो के प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। अपनी स्पष्ट राय और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली खुशी यदि शो का हिस्सा बनती हैं, तो दर्शकों को रणनीति, बदलते समीकरण, पावर गेम और भरपूर मनोरंजन देखने को मिल सकता है।
रियलिटी टीवी की दुनिया में खुशी मुखर्जी पहले भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके व्यक्तित्व और गेम खेलने के अंदाज को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी संभावित एंट्री शो की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक हो सकती है।
फिलहाल दर्शकों की नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। यदि ये खबर सही साबित होती है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि खुशी मुखर्जी शो में एक प्रभावशाली लीडर, चतुर रणनीतिकार या सबसे बड़ी गेम-चेंजर के रूप में उभरती हैं।

