HomeState Newsदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, पात्र महिलाओं को हर...

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल आज से खोल दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इसे केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी महिला के लिए यह उसके नाम की पहली बचत होगी, तो किसी के लिए दवा, बच्चों की पढ़ाई या घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने का सहारा बनेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की मजबूरी से भी मुक्ति दिलाने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और उन्हें अपने जीवन को अधिक स्वतंत्रता एवं सम्मान के साथ जीने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि योजना का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।

दिल्ली सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments