HomeFashion & Lifestyleइंडिगो की कमान विली वॉल्श के हाथों में, वैश्विक विस्तार को मिलेगी...

इंडिगो की कमान विली वॉल्श के हाथों में, वैश्विक विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में विली वॉल्श (Willie Walsh) ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। कंपनी ने मार्च 2026 में उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। वॉल्श के नेतृत्व में इंडिगो अब वैश्विक विस्तार और विकास के नए दौर की ओर कदम बढ़ाएगी।

विमानन क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले विली वॉल्श कंपनी के निदेशक मंडल और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर इंडिगो की मजबूत परिचालन व्यवस्था को और सशक्त करेंगे। साथ ही वे एयरलाइन की दीर्घकालिक रणनीति, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और ग्राहकों, निवेशकों तथा अन्य हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

राहुल भाटिया ने किया स्वागत

इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने विली वॉल्श का स्वागत करते हुए कहा कि इंडिगो अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रही है और विकास के नए चरण के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, “विली का वैश्विक विमानन उद्योग का व्यापक अनुभव और उनकी परिचालन एवं रणनीतिक विशेषज्ञता इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में इंडिगो वैश्विक विमानन क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी तथा भारतीय विमानन उद्योग के विकास में और अधिक योगदान देगी।”

‘इंडिगो की सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर’

कार्यभार संभालने के बाद विली वॉल्श ने कहा कि पिछले दो दशकों में इंडिगो ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइनों में अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा, “भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है और इंडिगो के सामने अपार संभावनाएं हैं। ऐसे समय में इंडिगो से जुड़ना मेरे लिए बेहद उत्साहजनक है। मैं पूरी टीम के साथ मिलकर एयरलाइन की सफलता को नई वैश्विक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम करूंगा।”

विमानन जगत के दिग्गज हैं विली वॉल्श

विली वॉल्श को वैश्विक विमानन उद्योग के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एयर लिंगस (Aer Lingus) में पायलट के रूप में की और वर्ष 2001 में उसी एयरलाइन के सीईओ बने।

इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई। वह ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ (2005–2011), इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के सीईओ (2011–2020) और हाल ही में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

वैश्विक विस्तार और बेहतर ग्राहक अनुभव पर रहेगा फोकस

सीईओ के रूप में विली वॉल्श इंडिगो की समग्र रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करेंगे। उनका प्रमुख फोकस एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार, परिचालन उत्कृष्टता, वाणिज्यिक रणनीति को मजबूत करना और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना होगा।

कंपनी का मानना है कि विली वॉल्श के नेतृत्व में इंडिगो अपनी वैश्विक पहचान को और मजबूत करते हुए अंतरराष्ट्रीय विमानन बाजार में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments