Wednesday, April 15, 2026
HomeInternationalNASA के Artemis II ने आखिर कैसे रचा इतिहास?

NASA के Artemis II ने आखिर कैसे रचा इतिहास?

NASA के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस II मिशन ने इतिहास रच दिया है। करीब 50 साल से अधिक समय बाद इंसानों ने चंद्रमा की ओर सफल यात्रा कर सुरक्षित वापसी की है।मिशन के अंतरिक्ष यात्री लगभग 10 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद प्रशांत महासागर में सुरक्षित लौटे।

उनका स्पेसक्राफ्ट Orion spacecraft कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास समुद्र में उतरा, जहां अमेरिकी नौसेना की टीम ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।इस ऐतिहासिक यात्रा में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल थे:Reid Wiseman (कमांडर)Victor Glover (पायलट)Christina Koch (मिशन स्पेशलिस्ट)Jeremy Hansen (कनाडा)यह मिशन Apollo 17 (1972) के बाद पहली मानव चंद्र यात्रा रहाअंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के दूर वाले हिस्से (Far Side) को करीब से देखा

उन्होंने पृथ्वी से लगभग 4,06,000 किमी से अधिक दूरी तय कर नया रिकॉर्ड बनायायात्रा के दौरान फोटो, वैज्ञानिक अध्ययन और पूर्ण सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया गयाजब स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में लौटा, तब इसकी गति ध्वनि की गति से लगभग 32 गुना ज्यादा थी। इस दौरान इसे हजारों डिग्री तापमान का सामना करना पड़ा।

पैराशूट सिस्टम की मदद से इसकी गति कम की गई और अंत में यह समुद्र में सुरक्षित उतर गया।यह मिशन Artemis program का अहम हिस्सा है, जिसका लक्ष्य है:चंद्रमा पर स्थायी मानव बेस बनानाऔर आगे चलकर मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजनाआने वाला Artemis III मिशन चंद्रमा की सतह पर इंसानों को उतारने की दिशा में अगला बड़ा कदम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments