Home Entertainment क्या स्त्री 2 मूवी ने सभी को पछाड़ दिया है?

क्या स्त्री 2 मूवी ने सभी को पछाड़ दिया है?

0
क्या स्त्री 2 मूवी ने सभी को पछाड़ दिया है?

हाल ही में रिलीज हुई स्त्री 2 मूवी ने सभी को पछाड़ कर रख दिया है! दरअसल, यह मूवी सुपरहिट गई है, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे हैं! जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर रिलीज ‘स्‍त्री 2’ जहां बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई की सुनामी बनकर आई है, वहीं इसके साथ रिलीज ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का हाल बुरा है। बता दें कि ये दोनों ही फिल्‍में पहले वीकेंड में बेदम साबित हुई हैं। एक ओर जहां श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्‍म ने चार दिनों के पहले वीकेंड में देश में 191.45 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है, वहीं अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्‍म ने मिलकर भी महज 28.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दोनों ही फिल्‍में डिजास्‍टर साबित हुई हैं। वर्तमान में आलम यह है कि रविवार को छुट्टी के बावजूद इनकी हालत पस्‍त ही रही है। श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाया है। इसने रविवार को ओपनिंग डे से भी अध‍िक 55.90 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। बता दें कि अपने पहले वीकेंड में इसने देश में जहां 191.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, वहीं वर्ल्‍डवाइड 273 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। लेकिन इसकी दोनों ही प्रतिद्वंद्वी फिल्‍मों ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ के लिए राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक, मुदस्‍सर अजीज की ‘खेल खेल में’ ने रविवार को 3.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन चार दिनों में 14.05 करोड़ रुपये है। कमाई का यह आंकड़ा बेहद सुस्त है। ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने 5.05 करोड़ रुपये कमाए थे। बेहतर यह होता कि फिल्‍म रविवार को इससे अध‍िक नहीं तो कम से कम इतनी कमाई करती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्‍ली-एनसीआर और पूर्वी पंजाब को छोड़ दें, तो बाकी हर सर्किट में ‘खेल खेल में’ की हालत खराब है।

बता दे खेल खेल में’ अक्षय कुमार के करियर की एक और लगातार डिजास्‍टर बन चुकी है। फिल्‍म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। जबकि इसने वर्ल्‍डवाइड भी चार दिनों में 23.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। सोमवार को रक्षा बंधन की आंश‍िक छुट्टी जरूर है, लेकिन जैसे हालात हैं, अब कोई चमत्‍कार ही ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ की नैया डूबने से बचा सकता है।

यही नहीं दूसरी ओर, ‘खेल खेल में’ की तरह ही जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की ‘वेदा’ भी बहुत ही नीरस है। इसने हालांकि, अक्षय की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म के मुकाबले बेहतर शुरुआत की, लेकिन पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी सभी जगह लगातार पिछड़ती चली गई। ‘वेदा’ ने रविवार को 3.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन देश में 14 करोड़ रुपये है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 19.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस फिल्‍म का बजट 50 करोड़ रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here