Home National News पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

0
पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों और सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों में भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “नो व्हीकल डे” के अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए पैदल ही सचिवालय पहुंचकर लोगों को संदेश दिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईंधन की बचत और प्रदूषण पर नियंत्रण आज समय की बड़ी आवश्यकता है। यदि समाज का हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन वाहन का उपयोग कम करे तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा संसाधनों की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री के पैदल सचिवालय पहुंचने के दौरान आम लोगों और कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने इसे सकारात्मक संदेश बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को खुद उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि आम जनता भी प्रेरित हो सके।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि भी साइकिल, पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य लोगों को ईंधन की बचत और प्रदूषण पर नियंत्रण, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here