मेजर ध्यानचंद की गौरवगाथा से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
झांसी संग्रहालय का किया अवलोकनहॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में जाना उनका गौरवशाली इतिहासझांसी प्रवास के दौरान मेजर ध्यानचंद संग्रहालय पहुंचे मुख्यमंत्री
ऐतिहासिक उपलब्धियों का किया स्मरणविश्व पटल पर भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

झांसी। झांसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर और भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित मेजर ध्यानचंद संग्रहालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय परिसर में स्थापित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में संरक्षित मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों, उनकी गौरवशाली यात्रा तथा भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली अमूल्य स्मृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें महान खिलाड़ी के योगदान और देश के खेल इतिहास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को निकट से जानने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उनकी उपलब्धियां आज भी देश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महामहानगर सुधीर सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

