HomeDharmआचार्य भिक्षु की 300वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, संतों का...

आचार्य भिक्षु की 300वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, संतों का लिया आशीर्वाद

राजस्थान में आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी समारोह का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने की सहभागिता

जयपुर। राजस्थान की पावन धरा पर आयोजित आचार्यश्री भिक्षु जी की 300वीं जन्म जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने सहभागिता करते हुए पूज्य संतों के दर्शन एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आचार्यश्री भिक्षु जी द्वारा स्थापित अनुशासन, नैतिकता और अध्यात्म की परंपरा आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी के सक्षम नेतृत्व में आचार्य भिक्षु की शिक्षाओं और आदर्शों का संदेश विश्वभर में पहुंच रहा है। यह परंपरा मानव कल्याण, चरित्र निर्माण, आत्मानुशासन और अहिंसा जैसे मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और प्रेरणादायी आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। इस अलौकिक आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणा का विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments