भारत अब AI के लिए तैयार हो चुका है! बता दे कि सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत: उपकरण और मटेरियल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, फुल-स्टैक चिप डिजाइन क्षमताओं का विकास, इंडियन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) को मजबूत करना, घरेलू सप्लाई चेन को सशक्त बनाना, इसके साथ ही टेक्नोलॉजी और कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए इंडस्ट्री-ड्रिवन रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस किया जाएगा। सेमीकंडक्टर में किया गया यह निवेश ऐसे समय में सामने आया है जब: ग्लोबल सप्लाई-चेन में अस्थिरता बनी हुई है, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं, AI, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 5G/6G टेलीकॉम, डिफेंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है ऐसे में भारत की यह पहल हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती देने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।बजट के बाद सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि इससे:इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, टेक इंफ्रास्ट्रक्चरजैसे जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बन सकता है। विश्लेषक इसे रणनीतिक सेक्टर में लगातार हो रही कैपेक्स-ड्रिवन ग्रोथ के संकेत के रूप में देख रहे हैं। बजट में किए गए ऐलानों से साफ है कि भारत AI के भविष्य को लेकर गंभीर और रणनीतिक तैयारी कर रहा है। सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और रिसर्च पर फोकस यह संकेत देता है कि देश अब डिजिटल और AI-ड्रिवन अर्थव्यवस्था के लिए खुद को मजबूत आधार देने में जुट चुका है।
क्या AI के लिए अब तैयार है भारत?
RELATED ARTICLES

