Home International News क्या ईरान रच रहा है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की मौत का जाल?

क्या ईरान रच रहा है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की मौत का जाल?

0
क्या ईरान रच रहा है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की मौत का जाल?

ईरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की मौत का जाल रच रहा है! दरअसल, हाल ही में एक खुलासा हुआ है जिसमें बताया गया है कि ईरान के द्वारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत का जाल रचा जा रहा है! जानकारी के लिए बता दे किअमेरिका के न्याय विभाग ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कई दूसरे अमेरिकी राजनेताओं और अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के ईरानी प्लाट का खुलासा किया है। बता दें कि ईरान ने इसके लिए एक पाकिस्तानी नागरिक को हायर किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने पाकिस्तानी व्यक्ति आसिफ रजा मर्चेंट पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। उसके ईरानी सरकार से संबंध हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सीएनएन ने मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व अमेरिकी अधिकारी इस साजिश का निशाना थे। यही नहीं अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, ब्रुकलिन में एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें आसिफ मर्चेंट पर हत्याओं को अंजाम देने के लिए अगस्त के अंत या सितम्बर की शुरुआत में हत्याओं को अंजाम देने के लिए न्यूयॉर्क शहर की यात्रा करने और एक हत्यारे के साथ काम करने का आरोप है। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, मर्चेंट ने बताया कि अमेरिका में उन लोगों को निशाना बनाना चाहता था, जो पाकिस्तान और मुस्लिम दुनिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उसने कहा था कि ये सिर्फ सामान्य लोग नहीं हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि अधिकारियों ने बताया कि मर्चेंट को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, जब वह अमेरिका छोड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके कुछ ही समय पहले उसकी मुलाकात उन कथित हत्यारों से हुई थी, जो दरअसल अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अंडरकवर एजेंट थे। उसे संघीय हिरासत में रखा गया है। अभियोजकों का कहना है कि मर्चेंट हत्या करने के लिए शूटर की तलाश कर रहा था। इसके साथ एक महिला, जो रेकी कर सके और लगभग 25 लोग चाहिए थे, जो हत्या के बाद ध्यान भटकाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर सकें।

यही नहीं इसी बीच एफबीआई ने कथित हत्या की साजिश का खुलासा ऐसे समय में किया है, जब कुछ सप्ताह पहले ही पेन्सिलवेनिया में एक 20 वर्षीय युवक ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर एक रैली में गोली चलाई थी। इस हमले में ट्रंप की जान जाते-जाते बची थी। गोली पूर्व राष्ट्रपति के कान को छूते हुए निकली थी। ट्रंप ने खुद को जिंदा बचने को भगवान का चमत्कार कहा था। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने हमलावर को तुरंत मार गिराया था। एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि जांचकर्ताओं को इस बात के सबूत नहीं मिले हैं, पेन्सिलवेनिया में हुई गोलीबारी से मर्चेंट का कोई संबंध था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here