HomeInternational Newsएनटीपीसी की सीएसआर योजना के गांवों की रात अब रोशन… सौर ऊर्जा...

एनटीपीसी की सीएसआर योजना के गांवों की रात अब रोशन… सौर ऊर्जा से बदली तस्वीर!

चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों, दुर्गम स्थलों और प्रमुख मार्गों पर अब रात के अंधेरे की समस्या कम हुई है।

सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों के कई स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं।

250 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन एनटीपीसी द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सीएसआर योजना के अंतर्गत इन सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना की गई है। यह काम इंडस इनिशिएटिव काउंसिल ने किया है।

चित्तौड़गढ़ के खेड़ी रोड, सियालिया, नरबदिया, नारेला, नाहरगढ़, भूतिया कलां, पारोली, कुम्हारखेड़ा, बस्सी, मुंगाणा और उचनार कला सहित कई स्थानों पर इनका लाभ मिल रहा है।

वहीं प्रतापगढ़ में गोतमेश्वर महादेव मंदिर और दिवाक माता मंदिर के मार्ग पर 20-20 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।

उदयपुर के मावली, मेणार, धूणीमाता, भटेवर और नउवा सहित कई स्थानों पर भी सौर रोशनी पहुंची है। खासकर तालाब की पाल पर लगी लाइटों से रात में लोगों को घूमने और आवागमन में सुविधा मिल रही है।

फायदा सिर्फ रोशनी का नहीं…

बल्कि सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है।

सांसद सी.पी. जोशी ने एनटीपीसी और स्थानीय ग्रामीण प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि विकास की असली तस्वीर तब दिखती है, जब सुविधाएं सीधे आम लोगों के जीवन को आसान बनाएं।

यानी कागजों पर स्वीकृति नहीं… जमीन पर रोशनी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments