HomeInternational Newsसांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइटों से...

सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हुए ग्रामीण स्थल

एन.टी.पी.सी. की सी.एस.आर. योजना के माध्यम से स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटें पिछले एक वर्ष से सफलतापूर्वक संचालित

ग्रामीणों को मिल रही रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सी.पी. जोशी के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिलों के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, दुर्गम स्थलों एवं प्रमुख सार्वजनिक मार्गों पर स्थापित की गई सोलर स्ट्रीट लाइटें अब पिछले लगभग एक वर्ष से सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन एनटीपीसी द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सीएसआर योजना के अंतर्गत इन सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना की गई है।

चित्तौड़गढ़ जिले में खेड़ी रोड़, सियालिया, नरबदिया, नारेला, नाहरगढ़, भुतिया कलां, पारोली, कुम्हारखेड़ा, बस्सी, मंुगाणा तथा उचनार कला सहित विभिन्न स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं।

प्रतापगढ़ जिले में गोतमेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते पर 20 तथा दिवाक माता मंदिर के रास्ते पर 20 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इन प्राकृतिक रमणीय पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी शाम एवं रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

उदयपुर जिले में मावली, मेणार, धूणीमाता, भटेवर एवं नउवा सहित विभिन्न स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इसमंे अधिकतर लाईटों के कार्य तालाब की पाल पर किये गये हंें जिसमें रात्रिकालीन के समय कस्बे के निवासियों के द्वारा रात्रि भ्रमण में इनको काफी मदद मिल रही हैंं तथा स्थानिय लोग देर रात तक तालाब की पाल पर रेलपेल कर रहे हैं।

पिछले लगभग एक वर्ष से सफलतापूर्वक संचालित इन सोलर स्ट्रीट लाइटों से स्थानीय स्तर पर रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों एवं राहगीरों को प्रमुख मार्गों पर बेहतर प्रकाश उपलब्ध हो रहा है। मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है। गांवों के सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख रास्तों पर अंधेरे की समस्या कम हुई है। सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था होने से स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। पारंपरिक विद्युत व्यवस्था पर निर्भरता कम करने की दिशा में यह उपयोगी पहल है।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हुई है।

ग्राम पंचायतों द्वारा रख-रखाव की व्यवस्था किए जाने से इनका संचालन निरंतर बनाए रखने में सहायता मिल रही है।

सांसद श्री सी.पी. जोशी ने संसदीय क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना एवं सफल संचालन के लिए संस्था एनटीपीसी एवं रखरखाव के लिये स्थानिय ग्रामीण प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का वास्तविक लाभ तब दिखाई देता है, जब आधारभूत सुविधाएं आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाती हैं। सोलर स्ट्रीट लाइटों से गांवों, धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर रात्रि में प्रकाश की सुविधा उपलब्ध हुई है और इसका लाभ ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को रोशन करना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से स्वीकृत होकर स्थापित की गई ये सोलर स्ट्रीट लाइटें अब केवल कागजी स्वीकृति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पिछले लगभग एक वर्ष से जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित होकर ग्रामीण नागरिकों को प्रत्यक्ष सुविधा प्रदान कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments