Wednesday, April 15, 2026
HomeInternationalक्या ईरान खोलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

क्या ईरान खोलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी राहत की खबर सामने आई है। Donald Trump ने 7 अप्रैल को घोषणा की कि अमेरिका और ईरान दो हफ्तों के लिए युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमत हो गए हैं।

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। यह निर्णय पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद लिया गया, जिसमें Shehbaz Sharif और Asim Munir की भूमिका अहम रही।ट्रंप के अनुसार, यह युद्धविराम इस शर्त पर आधारित है कि ईरान Strait of Hormuz को पूरी तरह सुरक्षित और खुला रखेगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और अब क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के बीच कई विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अगले दो सप्ताह में अंतिम समझौते की उम्मीद है।दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने भी इस पहल का स्वागत किया।

उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व को शांति प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले पूरी तरह बंद रहते हैं, तो ईरान भी अपनी सैन्य प्रतिक्रिया रोक देगा और दो सप्ताह तक होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments