Saturday, April 18, 2026
HomeIndian Newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर क्यों मचा हंगामा?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर क्यों मचा हंगामा?

महाराष्ट्र के बारामती में आज मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। बता दे कि इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। ऐसे में अब इस समय सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू हुआ तो महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है। इसी बीच आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है और इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजित की मौत महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा झटका है। राज्य ने एक मेहनती और सक्षम नेता खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है।यही नहीं शरद पवार ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पूरे परिवार और राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। यहीं नहीं उन्होंने सभी से अपील की कि इस हादसे को राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय परिवार और प्रियजनों का समर्थन करना सबसे जरूरी है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई। साथ ही मांग की कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। बता दे कि ममता ने कहा कि अब देश में नेताओं की सुरक्षा और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करती हैं, क्योंकि उनके अनुसार जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता अब खत्म हो गई है।बता दे कि शरद पवार की यह प्रतिक्रिया उनके भतीजे अजित पवार की मौत के बाद सार्वजनिक रूप से पहली प्रतिक्रिया मानी जा रही है। यहीं नहीं उन्होंने विपक्षी पार्टियों को भी संदेश दिया कि इस दुखद घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश न करें। हादसे के बारे में शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बोम्बार्डियर लीरजेट 45 विमान तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित था और उसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। विमान के दोनों पायलट सुस्वीकृत और उड़ान के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments