अमेरिका में White House Correspondents’ Dinner के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने इस घटना की कड़ी निंदा की और राहत जताई कि Donald Trump, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वॉशिंगटन डीसी में डिनर कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी की खबर से वे बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकर सुकून मिला कि राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और बाकी उपस्थित लोग सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने सभी के कुशलक्षेम की कामना भी की।यह घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम में मंच पर खुद डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मौजूद थे।
गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एजेंसी के मुताबिक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने के बाद हॉल में मौजूद लोग घबरा गए और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए मेजों के नीचे छिप गए।

