HomeNational Newsहर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली आवास पर फहराया तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली आवास पर फहराया तिरंगा

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश

नई दिल्ली। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक तिरंगे को नमन करते हुए हर भारतीय को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा’ अभियान आज देशभर में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला जन-अभियान बन चुका है। इस अभियान के माध्यम से करोड़ों देशवासी अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को व्यक्त कर रहे हैं।

तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों और भारत की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के भीतर देश के प्रति कर्तव्य, जिम्मेदारी और गर्व की भावना को और मजबूत करता है।

आज देशभर में तिरंगे के साथ जुड़कर नागरिक एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त कर रहे हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

#HarGharTiranga #हरघरतिरंगा #Tiranga #MeraTirangaMeriShaan #एकभारतश्रेष्ठभारत #राष्ट्रप्रेम #देशभक्ति #राष्ट्रीयएकता #तिरंगा #India

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments