Friday, March 28, 2025
HomeSportsT20 विश्व कप जीतने पर क्या बोले पूर्व कप्तान धोनी?

T20 विश्व कप जीतने पर क्या बोले पूर्व कप्तान धोनी?

T20 विश्व कप जीतने पर पूर्व कप्तान धोनी ने टीम इंडिया को बधाइयां दी है! दरअसल, टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम कर लिया है, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला जारीइंडियन क्रिकेट टीम और सारे भारतीय फैंस के लिए शायद इससे बेहतरीन शाम नहीं हो सकती थी। टीम इंडिया ने 17 साल बाद वो कर दिखाया जिसके लिए सब बेकरार थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया। रोहित आर्मी से जो काम 19 नवंबर 2023 को अधूरा रह गया था, उसे वेस्टइंडीज के बारबाडोस के क्रिकेट ग्राउंड में पूरा कर दिखाया है। इस जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। 2007 टी20 विश्वकप विजेता पूर्व कप्तान अमूमन इंस्टाग्राम पर कम ही पोस्ट करते देखे जाते हैं, लेकिन इस खास जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी भी खुद को रोक नहीं पाए और रोहित एंड कंपनी की इस जीत पर विशेष बातें लिखीं। हो चुका है! जानकारी के लिए बता दे कि  पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीम इंडिया को खास बधाई दी। उन्होंने लिखा कि विश्व कप चैंपियन 2024! जैसा की मेरी धड़कनें तेज चल रहीं थीं, लेकिन आप सब शांत बने रहे, खुद पर विश्वास रखा और इस मैच मे कमाल कर दिया। पूरे भारत और दुनिया भर के भारतीयों की तरफ से, विश्व कप घर लाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई हो! बर्थ डे पर इतना अनमोल तोहफा देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

महेंद्र सिंह धोनी अमूमन सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। उनका @mahi7781 नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है। इस अकाउंट पर धोनी बहुत कम ही एक्टिव दिखते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर सक्रियता का आलम यह है कि उनकी यह साल 2024 की यह पहली पोस्ट है। इससे पहले उन्होंने 8 जुलाई 2023 को अपने पालतू कुत्तों के साथ एक वीडियो डाला था। क्रिकेट से जुड़ा उनका एक पोस्ट 2020 में आया था तब उन्होंने अपनी इंटरनैशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी, लेकिन बीती रात जो जीत आई उसके बाद तो धोनी भा नहीं रुक पाए। एक साल बाद पोस्ट करने पर लोग भी कह रहे हैं कि क्या माही भाई अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड भूल गए थे? धोनी ने आईपीएल, 2023 विश्वकप फाइनल की हार तक पर एक पोस्ट नहीं की थी।

इंडियन क्रिकेट टीम ने बारबाडोस के ग्राउंड पर जो किया वो साउथ अफ्रीका कभी नहीं भूलेगा। 177 का लक्ष्य जहां 15 ओवर बाद आसान दिख रहा था, वहीं से प्रोटिएस टीम हार गई। रन अ बॉल वाला गेम बनने के बाद साउथ अफ्रीका 7 रन से मैच हार गया और भारती टीम की झोली में 17 साल बाद टी20 ट्रॉफी आ गई। यही नहीं भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इससे पहले साल 2013 में धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उसके बाद भारत सेमीफाइनल और फाइनल में आकर मैच हारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments