Home Editor Pick आपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे हुए। DGMO की प्रेस काॅंफ्रेंस

आपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे हुए। DGMO की प्रेस काॅंफ्रेंस

0
आपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे हुए। DGMO की प्रेस काॅंफ्रेंस

आपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे हुए। 22 अप्रेल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पुछा और हिंदुओं को ही निशाना बनाया गया। इस आतंकी दुस्साहस इस को रोकने के लियें सरकार ने सेना को आॅपरेशन सिंदूर नाम से जवाबी कारवाई करने का निर्देश दिया।

आज आॅपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर DGMO की प्रेस काॅंफ्रेंस में
आॅपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल अवधेश भारती ने कहा कि भारत ने एक स्पष्ट संकेत दिया कि आतंकियो को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत ने अपने सभी रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए थे और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी तरह का अप्रत्यक्ष नुकसान न हो, हालांकि, जब पाकिस्तान ने हालात को बढ़ाने की कोशिश की, तो भारत ने आत्मरक्षा में सख़्त और निर्णायक जवाब दिया एयर मार्शल एके भारती बताया कि इस ऑपरेशन में भारत को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हार्ड फैक्ट ये हैं कि हमने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए, जो सबने देखे। हमने उनके 11 एयरफील्ड को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने उनके 13 एयरक्राफ्ट को तबाह किया। इसके साथ ही 300 किलोमीटर दूरी पर अब तक का सबसे लंबा किल किया। ऑपरेशन सिंदूर’ के सीमापार आतंकी ढांचे पर सटीक और लक्षित कार्रवाई की गई यह अभियान केवल जवाबी कार्रवाई नहीं था, बल्कि उन बेगुनाह ज़िंदगियों के प्रति न्याय का संकल्प भी था, हर प्रहार में देश का संदेश साफ़ था-आतंक के ख़िलाफ़ अब चुप्पी नहीं, सीधा और निर्णायक जवाब होगा यह ऑपरेशन भारत की उस स्पष्ट नीति को दर्शाता है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और नागरिकों की रक्षा सर्वोपरि है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here