देश की सबसे बड़ी मेडीकल परीक्षा एक बार फिर से रद्द कर दी गई है। नीट यूजी परीक्षा 2026 जो 3 मई को हुई थी लेंकिन प्रश्न पत्र के पहले ही लीक होने और इस मामले की शिकायत मिलने के कारण रद्द कर दी गई। भारत सरकार की स्वीकृति मिलने के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा को रद्द किया। NTA ने कहा है कि छात्रों को फिर से रजिस्ट्रेशन या फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
सवाल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर तो उठेंगे ही इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा जिसमें इस साल भी लगभग 23 लाख छात्र एपियर हो रहे थे परीक्षा आयोजन की सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब परीक्षा तो दुबारा आयोजित होगी पर छात्र- छात्राओं की भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
पहले भी प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षाएं रद्द की गई हैं। क्या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इसमें अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगी केंद्र सरकार को परीक्षा आयोजन के लिये दूसरी एजेंसी के गठन का विकल्प रखना चाहिये या दूसरी किसी एजेंसी को परीक्षा आयोजन के लिये चुनना चाहिये। छात्रों और उनके माता- पिता में नाराजगी है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द
RELATED ARTICLES

