Home Health & Fitness मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

0
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी संस्थापक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक यादव की पत्नी अर्पणा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेत्री हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

हालांकि, उनकी मृत्यु किस कारण से हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिवार और राजनीतिक गलियारों में इस खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक यादव एक बिजनसमैन थे, जबकि उनकी पत्नी अर्पणा यादव भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्हें बाॅडी बिल्डिंग और लग्जरी गाड़ियो का शौक था। प्रतीक राजनीति से दूर ही रहते थे कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी कुछ समय पहले प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अर्पणा यादव से तलाक लेने की बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की थी फिर साथ में फोटो पोस्ट करते हुये लिखा कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी और भाजपा के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here