HomeInternationalजनादेश 2026::विदेशी मीडिया में सुर्खियों में रहे बंगाल के चुनावी नतीजे

जनादेश 2026::विदेशी मीडिया में सुर्खियों में रहे बंगाल के चुनावी नतीजे

दुनिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने सोमवार को दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त को भारत की राजनीति में बड़े सत्ता परिवर्तन और प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते प्रभाव के रूप में देख रहा है।

दुनिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट

दुनिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों, चाहे वह बीबीसी हो,अलजजीरा या रॉयटर्स, सभी ने बंगाल के इन चुनावी नतीजों को ऐतिहासिक बदलाव के रूप में रेखांकित किया है।

किसने क्या लिखा?

बीबीसी: बीजेपी ने बंगाल पर कब्जा जमाया

बीबीसी ने लिखा कि मोदी की बीजेपी ने बंगाल पर कब्जा जमाया, जो भारत के सबसे कठिन राजनीतिक मोर्चों में से एक है। अपनी रिपोर्ट में बीबीसी ने लिखा है कि यहां भाजपा की जीत मोदी के 12 साल के शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक मानी जाएगी। यह केवल लगातार तीन बार सत्ता में रही पार्टी की हार नहीं है, बल्कि पूर्वी भारत में पार्टी की लंबी राजनीतिक यात्रा की पूर्णता का भी प्रतीक है।

अलजजीरा का विश्लेषण

अलजजीरा ने लिखा है कि मोदी की पार्टी ने भारतीय राज्यों के चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। चार प्रमुख राज्यों में से दो में भाजपा की जीत से विपक्ष के काफी कमजोर होने की उम्मीद है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मोदी की मुखर आलोचक हैं और भारत के विपक्षी गठबंधन की एक प्रमुख सदस्य हैं। वह 2011 से राज्य की सत्ता में थीं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कभी शासन नहीं किया है।

रॉयटर्स की प्रतिक्रिया

रॉयटर्स ने लिखा है कि इस नतीजे से समान नागरिक संहिता और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जैसी उनकी अहम नीतियों को गति मिल सकती है। ये जीत इस बात को भी रेखांकित करती हैं कि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, उदारतापूर्वक आर्थिक मदद देने और देश के हिंदू बहुसंख्यक वर्ग से अपील करने की मोदी की रणनीति अचूक सफलता साबित हुई है, खासकर उन क्षेत्रों में भी जिन्हें लंबे समय से विपक्ष का गढ़ माना जाता रहा है।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ताधारी हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी ने सोमवार को अहम चुनाव में, विपक्ष का गढ़ माने जाने वाले पश्चिम बंगाल राज्य पर कब्जा जमा लिया।

भारतीय जनता पार्टी ने 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में कम से कम 200 से अधिक सीटें जीती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments