HomeNational Newsसोनीपत में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन, युवाओं के कौशल विकास...

सोनीपत में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन, युवाओं के कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा

सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र हरियाणा के युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल और उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र को केवल प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि कौशल, तकनीक, नवाचार और उद्योग के समन्वय के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां युवाओं को आधुनिक कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस पहल से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी। केंद्र हरियाणा के युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर, तकनीकी दक्षता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments