दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में गाज़ीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण किया। इस नई सड़क कनेक्टिविटी से कोंडली, कल्याणपुरी, गाज़ीपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब आवागमन होगा और अधिक सुगम और तेज, ट्रैफिक का दबाव होगा कम और रोजाना सफर में लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी। यह परियोजना सिर्फ एक पुल या सड़क नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और Ease of Living की दिशा में एक और कदम है।
सरकार का प्रयास है कि विकास सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका सीधा असर दिल्लीवासियों के रोजमर्रा के जीवन में दिखाई दे। बेहतर सड़कें… सुगम यातायात… आधुनिक कनेक्टिविटी… इसी संकल्प के साथ दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और लोगों की जीवनशैली को आसान बनाने का प्रयास जारी है।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक श्री रविंद्र नेगी, श्री रविकांत, जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र धामा सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।



