HomeDharmनिर्जला एकादशी पर अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला द्वारा विशाल छबील एवं शीतल...

निर्जला एकादशी पर अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला द्वारा विशाल छबील एवं शीतल जल सेवा का आयोजन

नई दिल्ली। गोण्डा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गोण्डा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहला पुस्ता, न्यू उस्मानपुर, दिल्ली में विशाल छबील एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने छबील में भाग लेकर शीतल जल, शरबत एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्पाम का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, मजदूरों, स्थानीय निवासियों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना तथा सेवा एवं मानवता का संदेश देना था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धापूर्वक लोगों को शीतल पेय एवं प्रसाद वितरित किया। कार्पाम स्थल पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सेवा भावना का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि मानव सेवा का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है और इसी भावना से यह छबील आयोजित की गई है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश वर्मा, प्रदीप शुक्ला, कुसुम शुक्ला, मन्जू चन्द्रा, खुशबू गुप्ता, विनीत कश्यप, सतीश तिवारी, प्राची शुक्ला, चौ. प्रिंस, कार्तिक शुक्ला एवं यूराज शुक्ला इत्यादि तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
छबील के दौरान आने-जाने वाले हजारों राहगीरों को शीतल जल एवं शरबत वितरित किया गया। आयोजन की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में योगदान दिया।
अंत में अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments