Friday, April 17, 2026
HomeTodays Newsकब तक रहेगी दिल्ली में ठिठुरन? क्या कहता है मौसम विभाग?

कब तक रहेगी दिल्ली में ठिठुरन? क्या कहता है मौसम विभाग?

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हुई बारिश का प्रभाव बुधवार को भी रहा। बुधवार को सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। शाम को तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ।

क्या कहता है मौसम विभाग?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12, आया नगर में 12.7, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। दिन में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलेंगी। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। साथ ही, न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादल नजर आने का अनुमान है। 30 जनवरी को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।बता दे कि मौसम विभाग ने 31 जनवरी को दिल्ली में बादल छाने की संभावना जताई है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रात के वक्त गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात को बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में पहली फरवरी को भी मौसम खराब रहने का अनुमान जारी किया है। इस दिन गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments