Home Entertainment हेमा मालिनी ने रिसीव किया धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान

हेमा मालिनी ने रिसीव किया धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान

0
हेमा मालिनी ने रिसीव किया धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 25 मई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में धर्मेंद्र को मिले सम्मान को उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया।

अपने दिवंगत पति के लिए इस सम्मान को लेते वक्त हेमा मालिनी भावुक नजर आईं। इस दौरान उनकी बेटी अहाना भी अपने पति वैभव वोहरा के साथ शामिल हुईं। पिता के लिए मां को अवॉर्ड लेते देख वो अपने आंसू नहीं रोक पाई। उनके पति उन्हें संभालते हुए दिखे।

पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट पर धर्मेंद्र को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास के सबसे बहुमुखी और सफल अभिनेताओं में से एक बताया गया है। उन्हें बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से पहचान मिली। उन्होंने अपनी करीब 300 फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। इससे पहले धर्मेंद्र को साल 2012 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका था।

कला के क्षेत्र में दिग्गज मलयालम अभिनेता ममूट्टी, मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक और विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जहां ममूट्टी और अलका याग्निक अभी सम्मान ग्रहण करने नहीं पहुंचे, वहीं पीयूष पांडे की पत्नी नीता ने उनकी ओर से यह सम्मान स्वीकार किया। इसके अलावा अभिनेता आर.माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह, मुरली महा और राजेंद्र प्रसाद को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि समारोह में आर माधवन मौजूद नहीं रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here