HomeRelationshipफ्लर्ट, उम्मीद और दूरी : यही है ब्रेडक्रंबिंग का सच

फ्लर्ट, उम्मीद और दूरी : यही है ब्रेडक्रंबिंग का सच

ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में तेजी से बढ़ते रिश्तों के बीच एक ऐसा व्यवहार भी सामने आया है, जो लोगों को भावनात्मक रूप से उलझन और तकलीफ में डाल देता है। इसे ही “ब्रेडक्रंबिंग” कहा जाता है।

ब्रेडक्रंबिंग तब होती है जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को छोटे-छोटे इशारों, मैसेज या फ्लर्ट के जरिए उम्मीद देता रहता है, लेकिन रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लेता। सामने वाले को ऐसा महसूस कराया जाता है कि शायद यह रिश्ता आगे बढ़ेगा, लेकिन असल में वह व्यक्ति किसी भी तरह की जिम्मेदारी या कमिटमेंट से बचना चाहता है।

कैसे पहचानें ब्रेडक्रंबिंग

  • पार्टनर घंटों या कई दिनों तक मैसेज का जवाब नहीं देता।
  • रिश्ते को लेकर कोई स्पष्टता नहीं होती।
  • सामने वाला केवल जरूरत पड़ने पर ही संपर्क करता है।
  • फ्लर्ट और रोमांटिक बातें तो होती हैं, लेकिन भविष्य की कोई चर्चा नहीं होती।
  • जवाबदेही से बचने के लिए बार-बार बातें टाली जाती हैं।

क्यों करते हैं लोग ब्रेडक्रंबिंग

अधिकतर लोग जानबूझकर ऐसा नहीं करते, बल्कि वे खुद अपनी भावनाओं को लेकर भ्रमित होते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वे रिश्ते से आखिर चाहते क्या हैं। कई बार भावनात्मक अकेलापन भी उन्हें किसी के करीब ले आता है, लेकिन वे रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।

रिश्ते पर क्या पड़ता है असर

ब्रेडक्रंबिंग का सबसे ज्यादा असर उस व्यक्ति पर पड़ता है, जो इस रिश्ते को सच्चा मानकर उम्मीदें बांध लेता है। लगातार इंतजार, अनदेखी और भ्रम की स्थिति मानसिक तनाव और आत्मविश्वास में कमी का कारण बन सकती है।

केवल आकर्षण तक सीमित रिश्ता

ऐसे रिश्तों में शामिल लोग अक्सर केवल फ्लर्ट, ध्यान या शारीरिक आकर्षण तक ही सीमित रहते हैं। वे अपने साथी के साथ समय बिताते हैं, लेकिन भविष्य को लेकर गंभीर नहीं होते। कई मामलों में उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी भावनात्मक या शारीरिक जरूरतों को पूरा करना होता है।

क्या करें…

अगर आपको महसूस हो कि आपका पार्टनर बार-बार आपको उलझन में डाल रहा है, रिश्ते को लेकर स्पष्ट नहीं है और केवल जरूरत पड़ने पर ही करीब आता है, तो ऐसे रिश्ते में अपनी भावनाओं और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। रिश्ते में स्पष्टता, सम्मान और ईमानदारी सबसे अहम होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments