HomeNational Newsराइस मिलर्स की समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री निमुबेन बामभणिया से मिले, मांगों...

राइस मिलर्स की समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री निमुबेन बामभणिया से मिले, मांगों पर चर्चा

कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की माननीय राज्यमंत्री श्रीमती निमुबेन बामभणिया जी से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2025-26 में कस्टम मिलिंग के अंतर्गत चावल जमा करने से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों से उन्हें अवगत कराया गया। बैठक में 5% उसना एवं 10% अरवा ब्रोकन चावल की व्यवस्था से उत्पन्न कठिनाइयों के निराकरण, संभागवार टेस्ट मिलिंग तथा पूर्ववत 16% उसना एवं 25% ब्रोकन चावल की व्यवस्था लागू किए जाने संबंधी एसोसिएशन की मांगों पर भी चर्चा हुई। राज्यमंत्री जी से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक समाधान की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया गया।

#Chhattisgarh #RiceMillers #CustomMilling #RiceMilling #NimubenBambhaniya #FoodMinistry #PaddyProcurement #ChhattisgarhRiceMillers #कस्टममिलिंग #राइस_मिलर्स #छत्तीसगढ़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments