HomeNational Newsटीबी मुक्त दिल्ली के लिए जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान, मुख्यमंत्री...

टीबी मुक्त दिल्ली के लिए जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोहराया ‘टीबी हारेगा, भारत जीतेगा’ का संकल्प

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप में जनप्रतिनिधियों के साथ ‘टीबी हारेगा, भारत जीतेगा’ का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी बेहद आवश्यक है।

कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को ‘नि-क्षय मित्र’ बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण, सहयोग और सम्मान उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे उनके उपचार में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक दिल्ली में 3,300 से अधिक नि-क्षय मित्र इस अभियान से जुड़ चुके हैं। उनके सहयोग से 1.2 लाख से अधिक पोषण आहार टीबी मरीजों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जो इस जनभागीदारी अभियान की सफलता का प्रमाण है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि समय पर जांच, नियमित और पूर्ण उपचार तथा समाज की सहभागिता के माध्यम से ही टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए टीबी मुक्त दिल्ली और टीबी मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा, तभी देश को इस बीमारी से मुक्त बनाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments