HomeIndian Newsपश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पहली बार बनेगी सरकार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पहली बार बनेगी सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है।

नई दिल्ली से जारी अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वर्ष 2026 का पश्चिम बंगाल चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जनशक्ति की जीत है और सुशासन की राजनीति पर जनता ने मुहर लगाई है। पीएम ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस जनादेश के लिए हर नागरिक के सामने नतमस्तक हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे आश्वासन दिया कि बीजेपी राज्य के लोगों के सपनों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसी सरकार देगी, जो समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments