Home Poltical बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन से पहले भाजपा और जन सुराज के शक्ति प्रदर्शन, सड़क पर आमने-सामने आए कार्यकर्ता

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन से पहले भाजपा और जन सुराज के शक्ति प्रदर्शन, सड़क पर आमने-सामने आए कार्यकर्ता

0
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन से पहले भाजपा और जन सुराज के शक्ति प्रदर्शन, सड़क पर आमने-सामने आए कार्यकर्ता

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों दलों के रोड शो ने पटना की सड़कों पर चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया।

रोड शो के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।

भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने नामांकन से पहले पार्टी कार्यालय से फूलों से सजे रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और नवीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचकर दिवंगत नेता नितिन नवीन के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के समर्थन में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। नामांकन से पहले पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया, जहां प्रशांत किशोर ने समर्थकों को संबोधित किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। रोड शो के दौरान उन्होंने कुछ दूरी तक पैदल चलकर भी समर्थकों का अभिवादन किया।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है। नामांकन के अंतिम दिन हुए शक्ति प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here