मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्मों की पहचान भव्य सेट, रॉयल कॉस्ट्यूम, संगीत, रोमांस और दमदार महिला किरदारों से होती है। इसी सिनेमाई अंदाज को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस की एक अलग कास्टिंग कल्पना सामने आई है। कुछ फैंस का मानना है कि Love & War जैसी भव्य और रेट्रो दुनिया में आलिया भट्ट की जगह उर्वशी रौतेला भी बेहद आकर्षक विकल्प हो सकती हैं।
फैंस के मुताबिक उर्वशी की ग्लैमरस और थिएट्रिकल स्क्रीन प्रेजेंस, हाई-फैशन इमेज तथा ड्रामेटिक रेड-कार्पेट स्टाइल भंसाली की विजुअल दुनिया के साथ आसानी से मेल खा सकती है। एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भंसाली द्वारा रची गई खूबसूरत रेट्रो कैबरे दुनिया की विजुअल लैंग्वेज उन्हें उर्वशी के लिए बनी हुई लगती है।
इसी चर्चा के बीच फैंस उर्वशी के लिए एक रहस्यमयी शाही कैबरे कलाकार या किसी भव्य पीरियड ड्रामा के प्रभावशाली किरदार की कल्पना कर रहे हैं। उनके अनुसार ऐसा रोल उर्वशी के ग्लैमर के साथ उनके एक नए, ज्यादा लेयर्ड और ड्रामेटिक पक्ष को भी सामने ला सकता है। हालांकि, यह फिलहाल सिर्फ फैन-कास्टिंग की कल्पना है। Love & War में उर्वशी की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

