HomeEntertainmentस्टार प्लस का 'इंडिया के टॉप 1%': रोज़मर्रा की चीज़ों में छिपे...

स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%’: रोज़मर्रा की चीज़ों में छिपे जवाबों का खेल, जानिए अनिल कपूर के नए गेम शो के बारे में सब कुछ

मुंबई: “अरे, ये तो मैंने पहले ही पकड़ लिया था!” हम सभी की ज़िंदगी में ऐसे पल जरूर आए हैं, जब किसी बात के सामने आने से पहले ही हमें उसका अंदाज़ा हो जाता है। छोटी-सी जीत होती है, लेकिन खुशी बड़ी होती है। स्टार प्लस का नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ इसी एहसास को एक मज़ेदार गेम के रूप में सामने लाता है।

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह नया गेम शो मनोरंजन, सरप्राइज़ और रोज़मर्रा की सोच को एक साथ लेकर आता है। यह गेम उन छोटी-छोटी चीज़ों से प्रेरित है, जिन्हें हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में देखते, नोटिस करते और अनुभव करते हैं।

आइए जानते हैं इस शो के बारे में सब कुछ।

खेल का मज़ा आपके सोचने के तरीके में है
यह गेम रोज़मर्रा की स्थितियों, जाने-पहचाने पैटर्न और उन चीज़ों पर आधारित है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। कई बार जवाब हमारी आँखों के सामने ही होता है, बस उसे देखने का नज़रिया थोड़ा अलग होना चाहिए।

100 प्रतिभागी, हर एपिसोड में 1 करोड़ रुपए तक की इनामी राशि
एक एपिसोड में कुल 13 राउंड होंगे, जिसमें 100 प्रतिभागियों को 1 करोड़ रुपए तक जीतने का मौका मिलेगा। हर राउंड के साथ गेम में एक नया ट्विस्ट आएगा, जो इसे और भी रोमांचक बनाएगा।

अब आप भी खेल सकते हैं
और सबसे खास बात यह है कि जियो हॉटस्टार के प्ले अलॉन्ग फीचर के जरिए दर्शक भी रियल टाइम में इस गेम का हिस्सा बन सकते हैं।

चाहे वे परिवार के साथ देख रहे हों, दोस्तों के साथ खेल रहे हों या अकेले ही अपना दिमाग लगा रहे हों, दर्शक घर बैठे कंटेस्टेंट्स के साथ गेम में शामिल हो सकते हैं और अपने सोचने की क्षमता को आज़मा सकते हैं।

अनिल कपूर लेकर आएँगे अपना ‘झकास’ अंदाज़
शो की जान हैं अनिल कपूर और उनकी एनर्जेटिक मौजूदगी। उनका खास ह्यूमर, चार्म और उनका हमेशा की तरह बेहतरीन अंदाज़ हर एपिसोड में गर्मजोशी और एक्साइटमेंट लेकर आएगा।

‘इंडिया के टॉप 1%’ जल्द ही स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments