HomeFashion & LifestyleIndiGo Lite Fare Launch: इंडिगो ने लॉन्च किया 'इंडिगो लाइट' किराया, केवल...

IndiGo Lite Fare Launch: इंडिगो ने लॉन्च किया ‘इंडिगो लाइट’ किराया, केवल केबिन बैग वाले यात्रियों को मिलेगा सस्ता यात्रा विकल्प

नई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एक नया और किफायती किराया विकल्प ‘इंडिगो लाइट (IndiGo Lite)’ लॉन्च किया है। यह इकोनॉमी क्लास का एंट्री-लेवल किराया उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो केवल केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं और केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना चाहते हैं, जिनका वे वास्तव में उपयोग करते हैं।

यह नया किराया 1 जुलाई 2026 से इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इस किराए के तहत यात्रा 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। यह सुविधा इंडिगो की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नॉन-स्टॉप उड़ानों में एकतरफा, राउंड ट्रिप और मल्टी-सिटी यात्रा के लिए वयस्कों और बच्चों दोनों पर लागू होगी।

केवल जरूरी सेवाओं का भुगतान

इंडिगो लाइट किराए के तहत यात्रियों को कम बेस किराया, बिना अतिरिक्त शुल्क के ऑटो-असाइन्ड सीट और 7 किलोग्राम तक केबिन बैगेज ले जाने की सुविधा मिलेगी। यदि यात्री अतिरिक्त सुविधाएं चाहते हैं, तो वे अपनी जरूरत के अनुसार अलग से भुगतान कर चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, भोजन या फास्ट फॉरवर्ड जैसी प्राथमिकता सेवाएं जोड़ सकते हैं। इन सेवाओं को उड़ान प्रस्थान से एक घंटे पहले तक वेबसाइट या एयरपोर्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

लॉयल्टी प्रोग्राम का लाभ रहेगा जारी

इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि इंडिगो लाइट किराया चुनने वाले यात्रियों को भी इंडिगो ब्लूचिप (BluChip) लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत पॉइंट्स अर्जित करने और उन्हें रिडीम करने की सुविधा मिलती रहेगी।

यात्रियों की बदलती जरूरतों के अनुरूप नई पहल

इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि कंपनी लगातार अपने उत्पादों को ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडिगो लाइट विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो हल्के सामान के साथ यात्रा करते हैं और केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही भुगतान करना चाहते हैं। यह पहल यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अब मिलेंगे यात्रा के छह विकल्प

इंडिगो के ‘6E Ways to Fly’ पोर्टफोलियो में अब Saver, Flexi Plus, IndiGo UpFront, IndiGoStretch, Stretch+ और नया IndiGo Lite शामिल हो गया है। कंपनी का कहना है कि इससे यात्रियों को अपने बजट, सुविधा और यात्रा की आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त किराया चुनने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।

इंडिगो लाइट किराए की बुकिंग केवल इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments