
आज प्रोजेक्ट भवन में नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया तथा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और भविष्य को प्रभावित करता है। नशे की गिरफ्त से लोगों को बचाना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर प्रेरित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। राज्य सरकार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चला रही है।



