HomeIndian Newsराज्यसभा चुनाव 2026: चुनावी रण तैयार

राज्यसभा चुनाव 2026: चुनावी रण तैयार

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों का ऐलान कर दिया है। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक रिक्त सीट पर उपचुनाव भी इसी दिन होंगे।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल जून और जुलाई 2026 के बीच समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विभिन्न राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, ऐसे में इन चुनावों को संसद के उच्च सदन में नए राजनीतिक समीकरण तय करने वाला माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments